Rashifal 2018 : आज का राशिफल


Rashifal 2018 :  आज का राशिफल
Rashifal



अभी पढने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन। यह राशिफल आपको देगा आपके आज के दिन की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।

मेष (Aries) : नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा समय लग सकता है। जिम्मेदारी वाले काम भी निपटाने पड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।

रोमांस : लाइफ पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
करियर : बिजनेस बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। बड़े लोगों से कांट्रेक्ट हो सकते हैं।


वृष (Taurus) :पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात हो सकती है। पेट संबंधी रोग होने की संभावना है।
 रोमांस : प्रेमियों के लिए दिन शुभ नहीं है। पार्टनर से भी अनबन हो सकती है।
 करियर : सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।


मिथुन (Gemini): आज आपके निजी जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नए कपड़े, सजना-संवरना और नए शौक पूरे करने का मन बनेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
रोमांस : लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर : आज किए गए किसी निवेश का फायदा आने वाले दिनों में होगा


कर्क (Cancer): चंद्रमा के प्रभाव से रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। आपका मन भी काफी सक्रिय रहेगा। जहां तक हो सके, आज आप शांत रहें।
रोमांस : जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं।
करियर : साझेदारी के बिजनेस में अधिक फायदा हो सकता है।


सिंह (Leo): आपके लिए दिन बहुत महत्त्वपूर्ण है। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।
रोमांस : दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ लोग अपने परिणाम से असंतुष्ट हो सकते हैं।


कन्या (Virgo): आपको जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको शांति से काम करना पड़ेगा और दूसरों की बाते भी गंभीरता से सुननी पड़ेगी।
रोमांस : अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
 करियर : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है।


तुला (Libra): आज आपके विचार साफ रहेंगे और आपको सफलता भी मिल सकती है। भविष्य की किसी योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत होगी।
रोमांस : लाइफ पार्टनर से विचार न मिलने के कारण अनबन हो सकती है।
करियर : जोखिम भरे सौदे न करें तो ही अच्छा है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio): आपके दिल-दिमाग में जो चल रहा है, वह बाहर निकल जाएगा। कुछ परेशानियां ऐसी आ सकती हैं, जिन पर विचार करके देखेंगे तो धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा।
 रोमांस : अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। 
करियर : बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी।


धनु (Sagittarius): आज आप पर कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां आ सकती हैं। किसी के साथ लंबी बातचीत होने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन अच्छा है।
रोमांस : जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है। सतर्क रहें।
करियर : आज नई बिजनेस डील हो सकती है।


मकर (Capricorn): आज आप जोश में रहेंगे। जो सोचेंगे वो ही काम पूरा करने के लिए मेहनत भी करेंगे और उसमें सफल होंगे। शुभ कामों पर ध्यान देंगे तो खुशी मिलेगी।
 रोमांस : लाइफ पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं।
 करियर : बिजनस के ज्यादातर मामलों में लाभ मिलने के योग हैं।


कुंभ (Aquarius): आज निवेश और पैसा बचाने के लिए आपके दिमाग में कई आइडिया आ सकते हैं। आज आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं।
 परिवार के साथ अच्छे माहौल में समय बीत सकता है।
रोमांस : लवलाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
करियर : अधिकारियों की मदद मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।


मीन (Pisces): आज आप खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करेंगे। अपने हर काम में एकाग्रता और तालमेल रखने की पूरी कोशिश करें। खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं।

 रोमांस : आज जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
 करियर : बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
Also Visit Our official Website newshimachali.com
loading...

No comments

Powered by Blogger.